RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
22-Mar-2024 10:12 PM
By First Bihar
MUNGER: होली के त्योहार को अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शराब कारोबारी होली की तैयारी में जुटे हुए हैं और अधिक से अधिक शराब को स्टॉक करने में लगे हुए हैं। मुंगेर की खड़गपुर थाने की पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखे शराब को जब्त किया है।
दरअसल, हवेली खड़गपुर में होली पर्व के बीच शराब खपाने की तैयारी में जुटे तस्करों के मंसूबों पर खड़गपुर पुलिस की तत्परता ने पानी फेर दिया। छापेमारी कर पुलिस ने जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया वहीं एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलते ही टीम गठित कर नगर परिषद क्षेत्र के मुरला मुसहरी स्थित एक घर के पीछे बने बथान में छापेमारी की गई।
इस दौरान बथान में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे 93 बोतल शराब बरामद करते हुए मुरला मुसहरी निवासी जंगली पंडित के बेटे सुनील पंडित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि शराब तस्कर अन्य राज्य से शराब मंगाकर होली के लिए इकट्ठा कर रहे है।