ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार में होगी जातीय जनगणना, नीतीश ने तेजस्वी को दिया भरोसा, जल्द होगी...

बिहार में होगी जातीय जनगणना, नीतीश ने तेजस्वी को दिया भरोसा, जल्द होगी सर्वदलीय बैठक

02-Dec-2021 01:11 PM

PATNA : जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी विपक्षी दल के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. नीतीश कुमार से लगभग आधे घंटे तक हुई बातचीत के बाद नेता प्रतिपक्ष ने इस बात की जानकारी दी है कि बिहार में राज्य सरकार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराएगी. 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने इस बात का भरोसा दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इसके लिए जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लंबे अरसे से जातीय जनगणना की मांग करते रहे हैं. ऐसे में केंद्र सरकार ने जब जातीय जनगणना को खारिज कर दिया है. तो बिहार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराई इसकी जरूरत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हमने आज एक बार फिर इसी मसले को लेकर मुलाकात की थी. तमाम विपक्षी दलों ने इस मामले पर एकजुटता दिखाई है. विपक्ष की एकजुटता का ही नतीजा है कि सरकार बिहार में जातीय जनगणना कराने को तैयार हो गई है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही सर्वदलीय बैठक के बुलाई जाएगी. अगले 3 से 4 दिनों में यह बैठक बुलाई जा सकती है मुख्यमंत्री ने खुद इसका भरोसा दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना से सामाजिक पारदर्शिता बढ़ेगी लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर जो लड़ाई शुरू की थी उसे हर हाल में बिहार में पूरा किया जाएगा.