ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / 'बिहार में होगा महाभारत ... ', राजभवन पहुंची BJP, नेता विपक्ष बोले...

'बिहार में होगा महाभारत ... ', राजभवन पहुंची BJP, नेता विपक्ष बोले ... सत्ता के लिए नीतीश बनें हैं धृतराष्ट्र

14-Jul-2023 03:48 PM

By First Bihar

PATNA :  धृतराष्ट्र की भूमिका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निभा रहे हैं और चार्जशीटेड भ्रष्टाचारी उपमुख्यमंत्री दुर्योधन की भूमिका वाले  को बचाने के लिए ये महाभारत करा रहे हैं। यह आरोप बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर लगाया है।


दरअसल, गुरुवार को भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। यहां भाजपा के नेता राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज  को लेकर अपना ज्ञापन सौंपेंगी। इसको लेकर भाजपा के कई नेता राजभवन पहुंच गए हैं। ये लोग कल की सारी घटनायों की जानकारी राज्यपाल को देंगे।


वहीं, इस राजभवन मार्च को लेकर विधानसभा के नेता विपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश और तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि - बिहार में हमारे कार्यकर्ता पर जो बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया है उसको लेकर आज हम लोग का राजवभन आए हैं और राज्यपाल से मिलकर उनको सभी  मामले की जानकारी देंगे। चार्जशीटेड भ्रष्टाचारी उपमुख्यमंत्री को बचाने के लिए सीएम नीतीश कुमार आज कुछ भी करने को तैयार हैं। आज बिहार में अराजकता का माहौल है।


सीएम नीतीश कुमार के कन्नी काटने को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गद्दी के लिए भ्रष्टाचारियों से भी समझौता कर धृतराष्ट्र बन चुके हैं। लेकिन उनको मालूम होना चाहिए कि धृतराष्ट्र जब-जब सत्ता के लिए समझौता करता है तो महाभारत होता है। ऐसे में अब बिहार में हमारी जनता के बीच महाभारत होगी।


इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि- सरकार ने जानबूझकर लाठीचार्ज कराया है । हम विधानसभा में विशेषाधिकार हनन लाएंगे। लोकसभा में भी विशेषाधिकार हनन लाएंगे'। सरकार जानबूझकर हत्या के लिए लाठीचार्ज कर रही है । सीएम नीतीश कुमार पर मुकदमा चलना चाहिए . इसको लेकर हम हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। पुलिस भी  नीतीश कुमार के संरक्षण में यह काम कर रही है।