ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / बिहार के पांच जिलों में आज बारिश के आसार, पछुवा से बढ़ेगी कनकनी,...

बिहार के पांच जिलों में आज बारिश के आसार, पछुवा से बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम का अपडेट..

31-Jan-2023 09:21 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक बार फिर मौसम का रुख बदला है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के 5 जिलों के कुछ इलाकों में हल्का बारिश हो सकती है. वहीं कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.  हालांकि 1 फरवरी से राज्य भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट होगी. यानी सर्दी फिर से बढ़ सकती है.


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. मालूम हो कि सोमवार को भी राज्य के अधिकतर जगह बादल छाये रहे. साथ ही इलाकों में हल्के कोहरे की स्थिति भी बनी रही.


जिस वजह से बिहार के लोगों को फिलहाल ठंड का सामना करना पड़ सकता है. वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में शाम के समय में कनकनी की स्थिति दिखी. सोमवार को बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी निजात जरूर मिली.