बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
01-Mar-2023 01:36 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज के दिन की शुरआत के साथ ही विपक्षी दलों के तरफ से सातरुढ़ दलों के खिलाफ विवादित बयानबाजी और गलवान मुद्दों को लेकर हंगामा किया जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा के तरफ से दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया गया है। विधानसभा के अंदर भाजपा के विधायक कुर्सी लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद् के अंदर भी नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला किया है। इस बीच अब इस हंगामे को लेकर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
बिहार विधान परिषद् में राजद नेत्री और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, विपक्ष का काम है हंगामा करना। लेकिन, इस तरह से हंगामा नहीं करना चाहिए। बिहार में बेहतर तरीके से सरकार चल रही है। इसके बाबजूद विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार में हर जगह विकास हो रहा है। अमन- शांति के साथ सरकार चल रही है। लेकिन, विपक्ष में बैठे लोगों के पेट में यह बात पच नहीं रही है कि सरकार इतनी बेहतर तरीके से सरकार कैसे काम कर रही है।
इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि सीएम नीतीश कुमार 73 साल के हो गए हैं। इसके आलावा लालू के पटना आने के सवालों पर उन्होंने कहा कि, वो फिलहाल पटना नहीं आ रहे हैं। उनको डॉक्टरों ने अधिक ट्रेविलंग करने से मना किया है। इसलिए फिलहाल वो दिल्ली में ही रहेंगे।