भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....
18-Apr-2023 07:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 13 जिलों में आज हीट वेव की स्थिति बनी रही। बिहार में हीट वेव ने अप्रैल महीने में पुराने रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। मंगलवार को शेखपुरा जिले में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तो वही पटना में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमूमन गया जिले में तापमान अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक रहता है लेकिन आज गया से ज्यादा शेखपुरा का तापमान रिकॉर्ड किया गया। रोहतास 43.6 और गया में आज का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही 5 जिलों में सीवियर हीट वेव रहा। बिहार के 8 जिलों में 43 डिग्री के ऊपर अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल तक पारा 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है।
भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लू लगना या हीट स्ट्रोक ऐसी स्थिति है यदि तुरंत इलाज ना कराया जाए तो जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर से बाहर ना निकले। बहुत जरूरी हो तो सावधानी बरतते हुए घर से बाहर निकले। धूप से बचने के लिए छाता का प्रयोग करें। शरीर और सिर को ढककर रखे। ज्यादा मात्रा में पानी या पेय पदार्थ का सेवन करें।
कुछ सावधानियों को अपनाकर आप लू, हीट स्ट्रोक से खुद को बचा पाएंगे। गर्मी के मौसम में देर तक धूप में घूमने से पसीना अधिक निकलता है ऐसे में यदि पानी नहीं पीते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे आप डिहाइड्रेशन से परेशान हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर आपको चक्कर, थकान जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होगी तो हीट स्ट्रोक, लू लगने की संभावना बढ़ जाएगी। शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाले शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें।
