ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार: हथियार के बल पर गैस वेंडर से 30 हजार रुपए की लूट,...

बिहार: हथियार के बल पर गैस वेंडर से 30 हजार रुपए की लूट, जांच में जुटी पुलिस

24-Mar-2023 02:25 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA:बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले से है जहां बाईक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आशा गैस एजेंसी के वेंडर से हथियार सटा 30 हजार रुपये लूट की घटना अंजाम दिया है. 


वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हुंच बनगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना को लेकर पीड़ित वेंडर मो. सद्दाम आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वो भरौली निवासी प्रमोद कुमार सिंह को गैस देने गया था. गैस देकर वह वापस लौट रहा था. इस दौरान एक बाईक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों द्वारा ओवरटेक कर उसे हथियार दिखाते हुए रोका. गाड़ी रोकते ही अपराधियों के द्वारा हथियार सटाकर वेंडर के पास से सिलेंडर का बेच कर रखा हुआ लगभग 30 हजार रुपये लूट कर मौके से फरार हो गया. 


घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय बनगांव थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बनगांव पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी है. मामले को लेकर पूछे जाने पर बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा पैसा छीन लिए जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी को मामले की भेज जांच कराई गई है. पीड़ित से भी पूछताछ की गयी है, जल्द ही अपराधीयों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.