ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहे अधिकारी, घूस लेते BEO का वीडियो हुआ वायरल

26-Jul-2023 06:30 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में कोई काम बिना चढ़ावा या घूस दिये नहीं होता इस बात की चर्चा लोग अक्सर करते हैं। आए दिन घूसखोर पकड़े भी जाते हैं इसके बावजूद ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां घूसखोर बीईओ का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।      


सुशासन बाबू की सरकार में मुजफ्फरपुर में अधिकारी घूसखोरी में मस्त हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की लाख कोशिशों के बाद भी घूसखोर अधिकारी उनकी बात नहीं मान रहे हैं। दफ्तर में बैठकर सरेआम घूस लेते दिखते हैं। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार को लेकर कितने भी दावे कर ले लेकिन सुशासन बाबू की सरकार में भ्रष्टाचारियों की कमी नहीं। एक बार फिर मुजफ्फरपुर जिले के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। 


मामला जिले के मोतीपुर प्रखंड का है। जहां मोतीपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर महतो किसी काम को करने के एवज में पैसा लेते देखे जा रहे हैं। पैसे लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार चाहे कितनी भी दावे कर ले लेकिन ही अधिकारी उनकी दावों की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। पूरे मामले में पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है ।