ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार: 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, 25 हजार रूपये लगाई गई इज्जत की कीमत

बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार: 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, 25 हजार रूपये लगाई गई इज्जत की कीमत

23-Aug-2024 05:17 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भागलपुर के नवगछिया स्थित इस्माईलपुर थाना इलाके में बहसी दरिंदे ने दादी की उम्र की 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। बाद में केस को मैनेज करने के लिए महिला की इज्जत की कीमत 25 हजार रूपये लगाई गयी। आरोपी को बचाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गयी और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला शाम में शौच के लिए खेत के तरफ गयी हुई थी। जहां पहले से पीतांबर मंडल का बेटा छैला मंडल मौजूद था। महिला को अकेला देख वह बहसी दरिंदा बन गया। छैला मंडल ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन आरोपी छैला मंडल के कान तक जूं नहीं रेंगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गये फिर आरोपी छैला मंडल को लोगों पकड़ लिया। 


आरोपी को लेकर ग्रामीण गांव में पहुंचे जहां पुलिस को बुलाकर आरोपी को हवाले किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने केस दर्ज कराया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मुंह काला करने वाले छैला मंडल से पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जबकि मामले को रफा-दफा करने के लिए पूर्व मुखिया सुजीत कुमार और उनके समर्थकों ने पंचायत बुलायी जहां बुजुर्ग महिला की इज्जत की कीमत 25 हजार रुपये लगाई गयी।


 पीड़िता के परिवार वालों को कहा गया कि 25 हजार रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करो। फिलहाल पुलिस केस मैनेज कराने वालों की तलाश में जुटी है। पंचायत बुलाने वाले सभी फरार हो गये हैं। वही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जेल भेजने और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से ग्रामीण भी हैरान हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। वही पीड़िता और उनके परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।