सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
24-Jul-2024 04:31 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के टेटिया कुशवाहा टोला का है।
जानकारी के मुताबिक, कुशवाहा टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह की 21 वर्षीय बेटी भारती कुमारी और शामपुर थाना क्षेत्र के नाकी गांव निवासी सुभाष मंडल के 24 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के बीच सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ीं। बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे दो दिल दे बैठे।
मंगलवार को अभिषेक अपनी प्रेमिका से मिलने टेटिया गांव पहुंच गया। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी और गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर सहमति बनवाई और देर रात पास के ही मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। शादी के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल चली गई।