ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में गीदड़ का आतंक: घर के बाहर खेल रहे लड़कों पर बोला...

बिहार में गीदड़ का आतंक: घर के बाहर खेल रहे लड़कों पर बोला हमला, पांच बच्चों समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल

11-Jul-2023 12:53 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां गीदड़ के आतंक से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक जंगल से भटक कर आए गीदड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच बच्चों समेत कुल 6 लोग जख्मी हो गए हैं। घटना परिहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर गांव में कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी जंगल से भटक कर गांव में आए गीदड़ ने उनपर हमला बोल दिया। गीदड़ के हमले के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान गीदड़ ने पांच बच्चों समेत 6 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। 


बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और गीदड़ को वहां से भगा दिया। आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में गायत्री देवी, उनकी बेटी मुस्कान कुमारी, बेटा सत्यम कुमार, राजीव कुमार, ज्योति कुमारी और स्वाति कुमारी शामिल हैं।