1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
16-Dec-2023 04:20 PM
By First Bihar
MUNGER: विजिलेंस की टीम आए दिन घूस लेने वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा लगता है कि इनको किसी का डर ही नहीं है। बिहार में घूस लेने का एक नया मामला सामने आया है। मामला बिहार के मुंगेर जिले का है जहां घूस लेते दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोर्ट में जल्द केस डायरी पहुंचाने के नाम पर सौदा दारोगा ने किया है।
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल में हवेली खड़गपुर थाने में तैनात दारोगा प्रेमचंद्र नायक दिख रहे हैं जो किसी व्यक्ति से केस डायरी कोर्ट में जल्द पहुंचाने के लिए रिश्वत ली।
सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है की कोर्ट में जल्द केस डायरी पहुंचाने के नाम पर भी पुलिस कर्मी अवैध उगाही कर रहे हैं। मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर का हैं। जहां के दारोगा द्वारा समय पर डायरी पहुंचाने के नाम पर घूस मांगा गया। इसका वीडियो किसी ने बना लिया अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे हवेली खड़गपुर थाना में पदस्थापित एसआई प्रेम चंद नायक केस डायरी कोर्ट में जल्द पहुंचाने के लिये किस तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे एसआई पैसा पॉकेट में रख रहे हैं। दारोगा को पैसा देने वाले व्यक्ति ने स्टिंग कर वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
#MUNGER रिश्वत लेते दारोगा जी का वीडियो वायरल, समय पर चली जाएगी डायरी...कोर्ट में पहुंचाने को हुआ था सौदा
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 16, 2023
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। थाना में तैनात दारोगा प्रेम… pic.twitter.com/G7QfpeBa7N