मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jul-2024 11:34 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश घर में सो रही तीन साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों ने बताया कि रात में सभी एक साथ सोए हुए थे, अचानक नींद रात में टूटी तो बच्ची उनके पास नहीं थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन बच्ची की कहीं भी पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरन ग्रामीणों ने नदी के पास बच्ची को अचेत अवस्था में देखा।
बच्ची के मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को हाई ब्लीडिंग हो रही थी। उसे महिला वार्ड में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस घटना की छानबीन में जुड़ गई है।