बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Sep-2024 01:00 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। बदमाशों ने घर में घुसकर बालू घाट के मुंशी को गोलियों से भून डाला। जिला पार्षद पति सह मुखिया और उसके भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, बालू घाट पर वर्चस्व स्थापित करने को लेकर रविवार की सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर बालू घाट के मुंशी को गोली मार दी। मुंशी को तीन गोलियां मारी गई हैं। गंभीर रूप से घायल मुंशी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
घायल मुंशी की पहचान कलुआ गांव निवासी स्व. नारायण राम के बटे कुंदन राम के रूप में हुई है, जो गिद्धौर थाना क्षेत्र के कलुआ बालू घाट पर मुंशी का काम करता है। एक गोली कुंदन के सीने में तो दूसरी सिर मे लगी है जबकि तीसरी गोली शरीर को छूते हुए निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
उधर, जख्मी कुंदन राम की पत्नी अंजलि कुमारी ने गोली मारने का आरोप ललन राम, अशोक राम, दिवाकर राम, दिलीप राम पर लगाया है। बताया जाता है कि ललन राम की पत्नी अनीता देवी वर्तमान में गिद्धौर प्रखंड की जिला पार्षद हैं तो खुद ललन राम पूर्व गिद्धौर प्रखंड के कलुआ पंचायत के मुखिया हैं। मौके पर जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...