ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: नशे में धुत दबंगों की करतूत, घर में घुसकर एक ही परिवार के 10 लोगों को बेरहमी से पीटा

31-Mar-2024 02:59 PM

By First Bihar

GAYA: गया मे दबंगों ने हथियार के बल पर घर में घुसकर एक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की है। मारपीट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के चमड़ी की है।


पीड़ित राम अवतार बिंद ने बताया कि उसके ही गांव के रहने वाला पप्पू यादव, संजीत यादव, मोहन यादव, कुंदन यादव, दंडू तथा 10 अज्ञात लोग हथियार के बल पर घर मे घुस गए और अचानक उसके साथ मारपीट करने लगे। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट की इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे थे। 


पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि सभी आपराधी किस्म के लोग हैं और अक्सर गांव के लोगों के साथ मारपीट किया करते हैं। इन लोगों से पूरे गांव के लोग सहमे रहते हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। दबंग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पूरे मामले पर गया के डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर खुर्शीद आलम के कहा है कि मामले पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।