ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / बिहार में घमासान के बीच सम्राट चौधरी को आया अमित शाह का कॉल:...

बिहार में घमासान के बीच सम्राट चौधरी को आया अमित शाह का कॉल: आनन फानन में दिल्ली रवाना

25-Jan-2024 04:25 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आयी है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अमित शाह का कॉल आया है. उसके बाद सम्राट चौधरी आनन फानन में दिल्ली रवाना हो गये हैं.


बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सम्राट चौधरी का दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था. उनके बिहार में ही कई कार्यक्रम तय थे. लेकिन आज दोपहर उन्हें दिल्ली से अमित शाह का कॉल आया. इसके बाद पहले से तय अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गये हैं. 


केसी त्यागी भी गये दिल्ली

खास बात ये भी है कि जेडीयू नेता और नीतीश के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हो गये हैं. त्यागी और सम्राट चौधरी एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं. केसी त्यागी पिछले कई दिनों से बिहार में ही जमे थे. उनकी कई राउंड की बातचीत नीतीश कुमार से हुई थी. कल रात भी वे नीतीश कुमार के साथ काफी वक्त तक थे. आज केसी त्यागी दिल्ली रवाना हुए हैं. 


इस बीच ये भी खबर आयी है कि दिल्ली में कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सियासी हालात को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की है. कल रात प्रधानमंत्री की बैठक अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई. इसमें बिहार के ताजा हालात पर चर्चा हुई है. सम्राट चौधरी को दिल्ली से बुलावा आना इसी की अगली कड़ी मानी जा रही है. हालांकि बीजेपी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.