ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: गैस एजेंसी के कर्मी से दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

18-Jan-2024 06:20 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक गैस एजेंसी के वेंटर से दिनदहाड़े हजारों रुपए लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने वेंडर को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।


दरअसल, बदमाशों ने दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी के भेंडर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और 32 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल भेंडर को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित वेंडर कारी यादव राजा इंडेन गैस एजेंसी में वेंडर का काम करता है। वेंडर ऑटो पर गैस सिलेंडर डिलीवरी करने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वेंडर से हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी।


लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने वेंडर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। गोली वेंडर के पैर में लगी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। 


news image