बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jun-2024 01:21 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA : बिहार में एक बार फिर से प्रचंड गर्मी कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी के कारण शेखपुरा के बरबीघा में तीन स्कूलों के कई बच्चे सोमवार को बेहोश हो गए। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बेहोश हुए सभी बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को 9 जून तक बंद कर दिया गया था। 10 जून को स्कूल खुलने के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे थे। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के मध्य विद्यालय उखदी, कन्या प्राथमिक विद्यालय सर्वा और जगदंबा उच्च विद्यालय सामस में कई बच्चे गर्मी के कारण बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार राय ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। मध्य विद्यालय उखदी की 8वीं की छात्रा प्रीति कुमार, तीसरी कक्षा का छात्र सतपाल कुमार और छठी कक्षा का सचिन बेहोश हो गया था। वहीं कन्या मध्य विद्यालय सर्वा की 8वीं की छात्रा प्रियंका और छठी क्लास की छात्रा मुस्कान भी बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक अब सभी खतरे से बाहर हैं।
बता दें कि बिहार के मौसम में बदलाव के बाद बीते 6 जून को शिक्षा विभाग ने स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। शिक्षा विभाग ने 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक करने का निर्देश दिया था। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर पूरा शेड्यूल जारी किया था और आज जैसे ही स्कूल खुले, भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों के बेहोश होने की खबरें आने लगीं।