ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी

Home / news / बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं बढ़ीं: कई बीघा...

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं बढ़ीं: कई बीघा में लगी गेहूं की फसल स्वाहा, दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

04-Apr-2024 04:20 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से दर्जनों अगलगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना मुंगेर से सामने आई है, जहां खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 15 किसानों के कई बीघा में लगी फसल स्वाहा हो गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दरअसल, धरहरा प्रखंड के सिंघिया जानी बहियार में गुरुवार को कई बीघा खेत में लगी गेहूं की लहलहाती फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।य़ इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अपनी फसल बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण बेबस दिखे। जिसको जितना बन पड़ा आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक लाखों रुपए के गेहूं आग में जलकर राख हो चुके थे। लगभग 15 किसानों की फसल इस आगलगी में नष्ट हुई है। किसानों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम क्षति का आगलन करने में जुटी है और पीड़ित किसानों को मदद का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान