पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
07-Nov-2022 05:03 PM
By Amit
SASARAM : बिहार के सासाराम में योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत में गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा। जो भी लोग सिर तन से जुदा की बात करता है उनको ठीक करने के लिए अमित शाह और मोदी की जोड़ी काफी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि विश्व में सिर्फ अब योग का जादू चलेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि आने वाले 10-15 सालों में दुनिया योग के मार्ग पर चलेगी। ये है सनातन धर्म की विश्व विजय यात्रा।
बता दें कि, बाबा रामदेव बिहार आए हुए हैं। वो रोहतास में पायलट बाबा के आश्रम में भगवान शिव की 111 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करने के लिए आए हुए थे। इस मंदिर में प्रतिमा का निर्माण पायलट बाबा ने कराया है। यह अपने निर्माण काल से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। बताया जाता है कि यहां भगवान भोले शंकर के त्रिशूल की ऊंचाई लगभग 60 फीट है।
बताया जाता है कि, यह मंदिर प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित है। भगवान शिव की प्रतिमा में उनका त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है। जिसपर तड़ित चालक लगाया गया है, ताकि आकाशीय बिजली से इस ऊंची प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंचे। इस प्रतिमा का आधार इतना ठोस है कि भूकंप में भी यह सुरक्षित रहेगी। प्रतिमा के सामने नंदी की ऊंची मूर्ति है। प्रतिमा के चारों तरफ शिवलिंग है।
वहीं, इस लोकार्पण समारोह में मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, पंचायती अखाड़ा निरंजन आचार्य, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं अन्य संत मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पुरे देश में कहीं भी गजवा-ए-हिन्द नहीं चलने वाला है, जो भी ऐसा सोच रखते हैं अपनी सोच को बदल लें। वही भाजपा सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह आदि भी सामिल हुए।