BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
11-Sep-2023 10:36 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामे को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आया है जहां महज 1 घंटे के अंदर दो अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना रविवार रात की है, जब मुथूट फाइनेंस लूटकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चर्चित मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले के आरोपित को अपराधियों ने रविवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।
दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक राजहनी नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ले का रहने वाला है। अपराधियों ने राजहनी की पीठ पर चार - पांच गोली मारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है। सोना लूट मामले का आरोपित तीन - चार महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। लोगों की नजर में इस हत्याकांड को गैंगवार माना जा रहा है।
उधर, मगर हट्टा के पास बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के दौरान स्वर्ण व्यवसाईं को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुन जब तक आसपास के लोग जुड़ते बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली व्यवसाईं के पैर में लगी है। घायल स्वर्ण व्यवसाय को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल स्वर्ण व्यवसाय चंदेश्वर शाह नगर थाना क्षेत्र के मगरहट्टा के रहने वाले है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।