बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
11-Dec-2023 09:30 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा राज्य के अंदर शायद ही ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकलकर सामने आ रहा है जहां दो बाइक सवार अपराधियों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के पता ही थाना क्षेत्र के गुनाही गांव में अविनाश सिंह उर्फ ननकू सिंह की हत्या गैंगवार में की गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। वहीं, घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस घटनास्थल के मार्ग पर लगे सीसीटीवी को खंगहालय में डटी हुई है फिलहाल घटना स्थल से 12 खोखा बरामद किया गया है जिसमें तीन खोखा अलग है जो 9 एमएम पिस्टल का बताया जा रहा है पुलिस को ऐसी आशंका है कि मृतक ने भी अपने हथियार से फायरिंग की है उसका हथियार भी पुलिस खोज रही है।
इसके साथ ही पोस्टमार्टम के समय डॉक्टर ने ननकू के शरीर से 6 गोलियों के निशान पाए हैं। इसको लेकर एसपी कामटेश कुमार मिश्रा का कहना है की हत्या गंगवार में की गई है पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। पकड़ी दयाल डीएसपी सुबोध कुमार राय के नेतृत्व में कांड के भंडाफोड़ के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
इधर इस घटना को लेकर नको के छोटे भाई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि वह गांव के शंभू राय के दरवाजे पर लापता पड़े थे उनके अलावा पांच लोग और थे इस बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी फायरिंग के बाद में जान बचाकर भागते हुए गांव के ही शंकर साहनी के दरवाजे पर गिर पड़े जब उन्हें जानकारी मिली लोग उन्हें हालत में इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने लगे लेकिन मोतिहारी जाने के दौरान भंडार चौक पर ही उनकी मौत हो गई।