ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बिहार में गांव-शहर बदमाशों का कहर! बेतिया में ग्राम कचहरी के दिव्यांग पंच को मौत के घाट उतारा

20-Aug-2023 11:36 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां ग्राम कचहरी के एक पंच की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के गिद्दा पंचायत के ग्राम कचहरी के पंच नगीना महतो के रूप में हुई है। दिव्यांग नगीना महतो शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजन रातभर उन्हें संभावित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के ही पानी टंकी के पास स्थित खेत से नगीना महतो का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


लापता पंच नगीना महतो का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीण मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। परिजनो ने गांव के ही अवध किशोर महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।