राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
27-Aug-2023 08:43 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने घर मे घुसकर एक तेज धार हथियार से युवक की हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंसाला गांव में पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक युवक की तेज धार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान श्याम केवट के पुत्र गांधी कुमार के रूप में की गई है। इसकी शनिवार की सुबह अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके बाद देर रात पड़ोसियों ने घर में घुसकर तेज धार हथियार से हमला कर इसकी हत्या कर डाली।
वहीं,इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि युवक घर में ऑनलाइन का काम करता था। जहां बैंक सीएसपी भी संचालित होता था। सुबह में पड़ोसियों से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से मामला को शांत करा दिया गया। उसके बाद देर रात करीब 5-6 की संख्या मे घर में घुसकर मारपीट करने लगा। तभी एक युवक तेज धार हथियार से सर पर हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने दुकान में लूट पाट किया। जिसमें लाखों रूपए की लूट की गई है। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बुन्देल केवट, लल्लू केवट ,श्याम बहादुर पर हत्या का आरोप लगाया है।