Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी
05-Oct-2024 11:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति में फिर एकबार ‘चूहा’ विवाद की वजह बन गया है। एक तरफ जहां लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष सुमन के सरकारी आवास से चूहा निकलने की बात कही तो वहीं अब जीतनराम मांझी ने भी इशारों ही इशारों में इस टिप्पणी पर बड़ा पलटवार किया है। उनके एक ट्वीट को इसी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना तेजप्रताप का नाम लिए उनपर निशाना साधा है।
दरअसल, जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हम मुसहर परिवार के लोग हैं,और हम गर्व से कहतें हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता। वहीं इसके आगे जीतनराम मांझी ने जो लिखा उसपर खासकर अधिक प्रतिक्रिया आ रही है। जीतन राम मांझी ने लिखा कि ‘वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहाँ कोई ‘चूहा’ ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहाँ भेज दें हम ‘दो मिनट’में उसे देख लेंगें।
जीतन राम मांझी के ट्वीट में ‘दो मिनट’ के जिक्र को लोग तेज प्रताप यादव से जोड़कर देख रहे हैं। अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। दरअसल, तेजप्रताप यादव ने हाल में एक इंटरव्यू में मंत्री संतोष सुमन को लेकर व्यंग किया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनके सरकारी आवास के बगल में संतोष सुमन का आवास है।
हमने अपने कैंपस में अच्छे से सब्जी-फल सबका पेड़ लगवाएं है पर उनके आवास में बहुत चूहा है और आकर यहां खा लेता है। उनके आवास में चूहा बहुत है वो पकड़वाते ही नहीं हैं। हालांकि तेजप्रताप यादव ने आगे यह भी कहा कि इसे जाति से जोड़कर नहीं देखें। मूषक हर जगह रहना ही चाहिए ये गणेश जी के सवारी हैं। लेकिन इस बयान से एक नया विवाद जरूर छेड़ दिया है।