ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में फिर से बम विस्फोट, अब मोतिहारी के एक घर में फटा बम

29-Mar-2022 06:01 PM

MOTIHARI : इस वक्त की ताजा खबर मोतिहारी से आ रही है। बिहार में एक बार फिर से बम विस्फोट हुआ है। भागलपुर,लखीसराय गोपालगंज की घटना के बाद अब मोतिहारी में बम विस्फोट की खबर सामने आई है। मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर स्थित एक घर में ब्लास्ट हुआ है। इस घर में एक साथ दो बम फटे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच घर से बम बरामद किया हैं।


गौरतलब है कि बीते सोमवार को लखीसराय स्थित एक घर में बम ब्लास्ट हुआ था जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी। इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल थे। बम ब्लास्ट की यह घटना पिपरिया स्थित वलीपुर गांव में हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम को बरामद किया था। 


लखीसराय में हुए बम ब्लास्ट की घटना के संबंध में बताया गया कि लूटन रजक के घर में तीन बम रखे गए थे, घर के किसी बच्चे ने एक बम को उठा लिया जिससे विस्फोट हुआ था। घटना के बाद एएसपी सैयद इमरान मसूद ने विस्फोट की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया था। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल जारी है। 


बताते चलें कि बीते 9 मार्च को पटाखा बनाने के दौरान गोपालगंज में एक बम धमाका हो गया था। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इससे पहले भागलपुर में बड़ा बम धमाका हुआ था। जिसमें 3 घर जमींदोज हो गए थे वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।