ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में फिर पांव पसारने लगा कोरोना : सेंट्रल जेल में बंद कैदी मिला पॉजिटिव, इलाके में हड़कंप

23-Mar-2023 10:22 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में एच3एन2 वायरस के बाद अब राज्य के एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है।  सबसे पहले राजधानी पटना में एकसाथ तीन पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब गया में एक संक्रमित मरीज मिला है। यहां अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 78 दिनों के बाद फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।


मिली जानकारी के अनुसार, गया सेंट्रल जेल से टीबी के 60 वर्षीय कैदी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन कोविड जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जांच की रिपोर्ट आने के बाद यह  कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। 


मालूम हो कि, इससे पहले इस वर्ष अंतिम बार चार जनवरी 2023 को थाईलैंड और कंबोडिया के दो विदेशी संक्रमित मिले थे। अब करीब 78 दिनों के बाद  कोरोना का पहला संक्रमित मरीज मिला है। इसको लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि, संक्रमित मरीज को अलग से इलाज जारी है।  जल्द इस इसे रिकवर कर लिया जाएग। 


इधर, कोरोना के बढ़ते मामले जको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। उसके अनुसार अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मी और मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में मास्क अनिवार्य कर दिया गया था। टीबी के एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ने कहा कि पैनिक होने की नहीं बल्कि जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की जरूरत है।