PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
07-Jan-2024 11:19 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार में पिछले कुछ महीनों से पुलिस पर हमला का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे के अंदर हर दिन कहीं न कहीं यह सुनने को मिलता है कि किसी मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। जसिमें कई पुलिसकर्मी के घायल होने की सुचना मिलते रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें 4 पुलिसकर्मी सहित 8 लोग घायल हो गए। यहां पुलिस की टीम अपराधी को पकड़ने गई थी।
दरअसल, पूर्णिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यहां पुलिस के गिरफ्त में आए एक अपराधी के निशानदेही पर एक होटल में मौजूद अपराधी को पकड़ने स्पेशल सेल के पंकज आनंद के साथ 6 पुलिसकर्मी गए हुए थे। जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद कई अपराधी फरार हो गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है कि, अपराधी को पुलिस ने जब पकड़ा तो उसके परिवार वालों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे चार पुलिसकर्मी सहित चार ग्रामीण महिला घायल हो गई। घायल ग्रामीण महिला ने बताया कि "सभी लोग सिविल ड्रेस में थे। जिससे उन लोगों को लगा किसी अपराधी ने उनके घर पर हमला बोल दिया है। जिसके लिए अपना बचाव करने में झड़प हुई। सिविल ड्रेस में रहे पुलिसकर्मियों ने उन लोगों पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगे, उन्हें नहीं पता था कि सिविल ड्रेस में पुलिस है।
उधर, सभी घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद पूर्णिया के तीन थाने की पुलिस वन भाग गांव के पास कैंप कर रही है। नगर थाना अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि "पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोढ़ा गैंग का एक कुख्यात अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वनभाग के पास एक होटल में पहुंचा हुआ है। फिलहाल पकड़े गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है।