ब्रेकिंग न्यूज़

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी

बिहार में फिर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कैबिनेट एक्सटेंशन के बाद बोले सम्राट चौधरी

बिहार में फिर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, कैबिनेट एक्सटेंशन के बाद बोले सम्राट चौधरी

15-Mar-2024 08:59 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक बार फिर जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मीडिया से बात करते हुए सम्राट ने दावा किया कि अभी 6 मंत्रियों के पद खाली हैं ऐसे में फिर से कैबिनेट का विस्तार होगा।


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विभिन्न दलों से कुल 9 मंत्री बनाए गए थे। 15 मार्च को एक बार फिर से नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ और बीजेपी और जेडीयू कोटे से 21 विधायकों और विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ लिया है।


कैबिनेट विस्तार के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार आगे भी होंगे। अभी तो हमारे 6 मंत्री के पद अभी भी खाली हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक आगे भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि नीतीश कैबिनेट के कुल 36 मंत्रियों के पद हैं, जिसमें से अबतक 30 मंत्री शपथ ग्रहण कर चुके हैं।