ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में फिर एक हेडमास्टर का अपहरण, स्कूल से घर जाने के दौरान...

बिहार में फिर एक हेडमास्टर का अपहरण, स्कूल से घर जाने के दौरान बदमाशों ने किया अगवा, मांगे 15 लाख

16-Jul-2022 03:26 PM

BANKA : बिहार में एक बार फिर अपहरण का दौर शुरू हो गया है। अपराधी लगातार शिक्षकों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक शिक्षक को अगवा कर लिया है। फिरौती के तौर पर अपराधियों ने शिक्षक के परिजनों से 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की है। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से शिक्षक का अपहरण हुआ है। बता दें कि पिछले दिनों भी अपराधियों ने जमुई में ही एक हेडमास्टर को अगवा कर लिया था। इस मामले में भी फिरौती के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई थी।


अगवा शिक्षक कृष्ण कुमार केशव बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार शुक्रवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। कृष्ण कुमार केशव लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के झरना प्रोन्नत मध्य विद्यालय में हेडमास्टर हैं। अपहरणकर्ताओं ने शिक्षक के परिजनों को फोन कर फिरौती के लिए 15 लाख रुपए की मांग की है।


अपहृत शिक्षक कृष्ण कुमार केशव के बेटे ने पिता की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। यह पहला मामला नहीं है जब बदमाशों ने किसी शिक्षक को अपना निशाना बनाया है। इससे पहले भी अपराधियों ने जमुई में ही जसीडीह के रहने वाले शिक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह को बीच रास्ते से अगवा कर लिया था। वे जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघमारा में हेडमास्टर हैं।