ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा

Home / news / बिहार में फैसले की घड़ी नजदीक? नीतीश ने राज्य के बाहर के सारे...

बिहार में फैसले की घड़ी नजदीक? नीतीश ने राज्य के बाहर के सारे कार्यक्रम रद्द किये, झारखंड की रैली स्थगित

25-Jan-2024 02:57 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार की महागठबंधन सरकार में फैसले की घडी नजदीक आने का एक और बड़ा संकेत सामने आ गया है. नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. उन्हें झारखंड से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करनी थी लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.


जेडीयू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को झारखंड के रामगढ़ में होने वाली जेडीयू की रैली रद्द कर दी गयी है. बता दें कि जेडीयू ने तय किया था कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए नीतीश अपने अभियान की शुरूआत झारखंड से करें. नीतीश जोहार के नाम से जदयू ने रामगढ़ में 4 फरवरी को पहली सभा कराने का फैसला लिया था. इसके बाद झारखंड के सारे प्रमंडल में उनकी सभा होनी थी. लेकिन अब 4 फरवरी की सभा रद्द कर दी गयी है.


बदली राजनीतिक परिस्थिति में फैसला

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि बिहार की बदली राजनीतिक परिस्थितियों में ये फैसला लिया गया है. बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में जिस तरह से तनाव बढ़ा है उससे किसी भी क्षण कोई बड़ा फैसला होने की संभावना जतायी जा रही है. ऐसे में नीतीश कुमार ने फिलहाल बिहार से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है. उन्होंने खुद झारखंड जेडीयू के नेताओं को रामगढ़ की रैली फिलहाल स्थगित करने को कहा है.

जेडीयू के नेता ये भी बता रहे हैं कि अब ये नहीं पत चल रहा है कि आगे आने वाले दिनों में किस पार्टी के साथ रहना है. ऐसे में नीतीश किसी चुनावी सभा में जाकर बोलेंगे भी क्या. इस कारण से भी नीतीश ने झारखंड की रैली स्थगित करायी है.