Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन
22-Sep-2024 07:59 AM
By First Bihar
बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप ट्रेन हादसा हुआ है। जहां पर मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल ट्रेन (05389) का इंजन बेपटरी हो गया। यह हादसा जंक्शन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है। इस घटना की सूचना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीं, इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर पुणे स्पेशल ट्रेन की इंजन सेटिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान तीन जोड़ा चक्का बेपटरी हो गया है। उसके मौके पर कर्मियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही क्रेन को भी बुलाया गया है। इससे रेल अधिकारियो में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रेलवे पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू का काम शुरू कराया।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर-पुणे 05289 स्पेशल की रैक (ट्रेन) को प्लेटफॉर्म 4 पर लगाने के लिए चालक इंजन को लेकर संटिंग नेट की ओर गया। इंजन जैसे ही ड्रिल प्वाइंट पर पहुंचा, तभी वह पटरी से उतर गया। ऐसे में रेल इंजन के चालक ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आनन-फानन में अधिकारी-पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बात की जानकारी सोनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
बता दें कि दो दिन पहले ही मुजफ्फरपुर-नारायणपुर के बीच शेरपुर गुमटी पर मालगाड़ी की कई बोगी बेपटरी हो गई थीं। बीते तीन दिनों में यह दूसरा रेल हादसा है। इस घटना के बाद से लोगों में थोड़ी हड़कंप का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि ट्रेन स्टेशन के पास ही थी जिस कारण वह धीमी गति में थी नहीं तो फिर एक बार बड़ा रेल हादसा हो सकता था बही मामले की जानकारी मिलते ही मौक़े पर डीसीएम और स्टेशन मास्टर पहुंचें और पूरे मामले की सुचना सोनपुर मंडल के वरीय अधिकारी को दी गई जिसके बाद आनन फानन में बी पटरी हुई इंजन को ठीक कर आवागमन को सुचारु किया गया।