ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

बिहार में अपहरण उद्योग! एक ही परिवार के तीन कारोबारी किडनैप, मांगी 10 लाख की फिरौती

19-Jan-2024 04:35 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में एक बार फिर से अपहरण का उद्योग जोर पकड़ने लगा है। बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को अगवा कर सनसनी फैला दी है। अगवा हुए लोगों में दो भाई हैं जबकि एक भांजा शामिल है। गुरुवार की रात तीनों अपनी किराने की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने तीनों को हथियार के बल पर अगवा कर लिया। बदमाशों ने परिजनों ने फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपए की मांग की है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लडुबा चौक के पास की है।


दरअसल, जमुई में एक ही परिवार के तीन कारोबारियों का अपहरण हुआ है। इनमें दो सगे भाई हैं और एक उनका भांजा है। तीनों गुरुवार रात 9 बजे अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान में ताला लगाया ही था कि करीब 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी वहां पहुंचे और सभी को गन पॉइंट पर ले लिया। इसके बाद तीनों को अगवा कर अपने साथ ले गए। इस वारदात के करीब दो घंटे बाद रात करीब 11 बजे अपराधियों ने परिजनों को फिरौती के लिए फोन किया और 10 लाख रुपए की डिमांड की।


जिन कारोबारियों का अपहरण हुआ है उनमें कर्रा गांव निवासी सुखदेव शाह के बेटे शतनदेव साह और उसके पोता  सुजीत कुमार और नाती विकास कुमार हैं। तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तीनों को बदमाशों ने बाइक समेत अगवा कर लिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है हालांकि परिवार के लोग अभी कुछ भी बताने में संकोच कर रहे हैं।


शुक्रवार की सुबह लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी को अपहरणर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया जाएगा। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।