ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में एक ही परिवार के चार बच्चे लापता, पिता की डांट फटकार...

बिहार में एक ही परिवार के चार बच्चे लापता, पिता की डांट फटकार के बाद घर से निकले थे

01-Jun-2024 08:06 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: मुजफ्फरपुर के बाद अब हाजीपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे एक साथ घर से गायब हो गए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित दीपक साह ने थाने में आवेदन दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवांरी की है। 


बताया जा रहा है देवराजपथ पर दीपक साह चाय का दुकान चलाते हैं। चाय की दुकान से परिवार का जीवन यापन होता है। शुक्रवार को दीपक साह ने अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाई। जिसके बाद अंजलि अपने भाई कृष, ओम कुमार और शिवम के साथ घर से निकल गई। जब इस बात की जाकारी परिजनों को मिली तो वे दंग रह गए और बच्चों की खोजबीन शुरू की गई हालांकि फिलहाल अभी तक कहीं से कोई सुराग नहीं मिला है।


चार बच्चों के गायब होने के बाद मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। इलाके में चल रहे सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शक के घेरे में हैं। इस घटना में मथुरा कनेक्शन का तार जुड़ सकता है। फिलहाल आवेदन मिलने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एक साथ चार बच्चे गायब होने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


बता दे मुजफ्फरपुर में भी इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें तीन लड़कियां शामिल गायब हो गई थीं। तीनों एक चिट्ठी लिखकर हिमालय की गोद में जाने की बात कही थीं लेकिन बाद में तीनों का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। अभी तक पुलिस इस गुत्थी को सुलझा नहीं सकी है।