ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में मौत से हाहाकार: एक दिन में 15 लोगों की डूबने से...

बिहार में मौत से हाहाकार: एक दिन में 15 लोगों की डूबने से गई जान, इस जिले में सबसे अधिक घटनाएं

15-Jul-2024 07:06 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश और पड़ोसी देश द्वारा पानी छोड़े जाने से राज्य की नदियां और तालाब पानी से लबालब हो गए हैं। ऐसे में तालाब और नदियों में नहाने जाने वालों की हर दिन जान जा रही है। पूरे राज्य में एक दिन के भीतर डूबने से 15 लोगों की जान चली गई है। रविवार को अलग-अलग जिलों में लोगों की से हाहाकार मचा रहा।


दरअसल, रविवार को अलग-अलग हादसों में डूबने से 15 लोगों की मौत बिहार में हो गई। पूर्वी बिहार, सीमांचल के जिलों के साथ साथ मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में 15 लोग डूबकर मर गए। मृतकों में लखीसराय के तीन, बांका-2, मुजफ्फरपुर-2, बेगूसराय-2, पूर्वी चंपारण में 2, खगड़िया-1, सारण-1, पूर्णिया-1 और सीतामढ़ी के एक शख्स शामिल है।


लखीसराय में किऊल नदी घाट पर दो युवक की डूबने से मौत हो गई वहीं चानन के सिघौल गांव में 6 साल के लड़के की पानी भरे गड्ढे में डूबने से जान चली गई। बांका के चकमुनिया गांव में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। खगड़िया के बेलदौरान में एक तीन साल की लड़की की डूबने से मौत हो गई। पूर्णिया के बाघमारा गां में एक बच्ची की जान चली गई जबकि किशनगंज के चना नदी में नहाने गई बच्ची लापता हो गई है। वहीं अन्य घटनाओं में भी लोगों की डूबने से मौत हुई है।