ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का दसवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू; प्रश्नकाल से अनुदान मांगों पर बहस तक अहम कार्यवाही Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: एक करोड़ के गांजा के साथ 5 स्मगलर अरेस्ट, बंद आइस फैक्ट्री में चल रहा था खेल

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: एक करोड़ के गांजा के साथ 5 स्मगलर अरेस्ट, बंद आइस फैक्ट्री में चल रहा था खेल

12-Sep-2024 07:20 PM

By First Bihar

ARARAI: बिहार में शराबबंदी लागू हुए आठ साल बीत गए लेकिन नशे की गिरफ्त में आए लोग इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और अब शराब की जगह विकल्प के तौर पर सूखे नशे का सेवन करने लगे हैं। पुलिस और डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, महलगांव थाना पुलिस और DIU की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 193 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। तस्करों के पास से पुलिस ने पांच लाख से अधिक कैश भी जब्त किया है।


अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि इस कार्रवाई में 5 लाख 19 हजार 435 रुपये कैश भी जब्त किया गया है। तस्करों के पास से 2 इलेक्ट्रीक तराजू, 3 मोबाइल और दो बाइक भी बरामद हुआ है। मटियारी के बंद पड़े एक बर्फ फैक्ट्री में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है। एसपी ने बताया कि गांजा तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की तफ्तीश की जा रही है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत