ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार में 21 दिन के भीतर 14वां ब्रिज टूटा: पानी की तेज धार में बह गया पुल का एक हिस्सा, 24 घंटे में दो पुलिया ध्वस्त होने से हड़कंप

08-Jul-2024 09:31 AM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला कब थमेगा, यह कोई नहीं जानता। हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले से पुल के ध्वस्त होने की खबरें आ रही हैं। बिहार में पिछले 21 दिनों के भीतर सोमवार को 14वां पुल भी ध्वस्त हो गया। मोतिहारी में दो 24 घंटा के भीतर दो पुलिया के ध्वस्त होने के बाद हड़कंप मच गया है।


रविवार को मधुबन में पुल धंसने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शाम होते-होते संग्रामपुर के भवानीपुर में आरडब्लूडी से बन रही पुलिया का  आधा हिस्सा पानी में बह गया। इसका एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो SH 74 के भवानीपुर ढाला से मलाही टोली जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है।


इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के एक माह भी नहीं टिक सकी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। विभायीय सूत्रों के अनुसार MMGSY योजना से 60 लाख की योजना से पीसीसी सड़क और होम पाइप बन रहा था। पुलिया के काम अभी दो दिन पहले ही समाप्त होने की बात कही जा रही है। RWD एसडीओ बताया बताया कि यह होम पाइप पुलिया था, अभी निर्माण कार्य चल ही रह था। पानी का दबाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम