ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, बिहटा ESIC हॉस्पिटल में...

बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, बिहटा ESIC हॉस्पिटल में अब खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज

16-Sep-2021 03:43 PM

PATNA: बिहार के वैसे छात्र-छात्राएं जो मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं यह खबर उनके लिए हैं। अगले साल यानी 2022 से एक और मेडिकल कॉलेज बिहार में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में मेडिकल में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह बड़ी खबर है।


राजधानी पटना के बिहटा ईएसआईसी हॉस्पिटल में नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा। राज्य सरकार की ओर यह मांग की गयी थी। जिस पर विचार के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दे दी है। अब 2022 सत्र से MBBS की 100 सीटों के लिए एडमिशन शुरू होगा।


मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मंजूरी दिए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंत्री मंगल पांडेय ने धन्‍यवाद दिया और केंद्र सरकार का आभार जताया।


गौरतलब है कि इस मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की मांग लंबे समय से राज्य सरकार कर रही थी। इस मामले पर विचार करने के बाद केंद्र सरकार ने आज इसकी मंजूरी दे दी है। अब 2020 से यहां MBBS के 100 सीटों के लिए एडमिशन लिया जाएगा।


फिलहाल ESIC में 400 बेड का अस्पताल चलता है लेकिन मेडिकल कॉलेज की अनुमति नहीं रहने के कारण परिसर का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में केंद्र की मंजूरी मिलने और मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद ESIC हॉस्पिटल भी सुचारू रूप से अब काम करने लगेगा।