बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Jul-2024 09:36 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में चारा घोटाले के बाद एक और बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। सत्ताधारी दल के विधान पार्षद ने आज सदन में इस मामले को मजबूती के साथ उठाया। जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते स्कूल बैग की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने घोटाले कहा कि केके पाठक के एसीएस रहते शिक्षा विभाग में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। जांच लिए उन्होंने हाई लेबर कमेटी बनाने की मांग सरकार से कर दी है।
दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जेडीयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला उठाया। उन्होंने दावा किया कि स्कूलों में बेंच डेस्क, बैग और थाली की खरीद में घोटाला किया गया है।
उन्होंने सदन में बैग दिखाकर दावा का कि 120 रुपए के बैग को 1200 रुपए में खरीदा गया है। 30 रुपए की थाली का दाम 70 रुपए बताय गया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई तरह के घोटाले शिक्षा विभाग में हुए हैं।
उन्होंने केके पाठक के शिक्षा विभाग का एसीएस रहते लिए गए उनके निर्णयों पर भी सवाल उठाए। जेडीयू एमएलसी के सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को सदन में जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जहां से भी अनियमितता की बात सामने आई है उसपर एक्शन होगा। कई जिलों में कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सभी जिलों के डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।