ब्रेकिंग न्यूज़

‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत Bihar Crime News: दूसरी महिला से पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा महंगा, पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक बिहार में पांच लड़कियों ने एकसाथ क्यों खा लिया जहर? चार की मौत से हड़कंप, एक की हालत नाजुक Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप Patna Crime News: पटना में ट्रक से 20 लाख की शराब जब्त, पंजाब से दरभंगा भेजी जा रही थी बड़ी खेप

बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए आवेदन का डेट निकला, दिसंबर में परीक्षा, 1 लाख 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी

बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक बहाली के लिए आवेदन का डेट निकला, दिसंबर में परीक्षा, 1 लाख 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी

27-Oct-2023 07:03 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बिहार लोक सेवा आयोग ने आवेदन की तारीख घोषित कर दिया है. वहीं, परीक्षा का संभावित समय भी तय कर दिया गया है. अगले महीने आवेदन लिया जायेगा. दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में करीब 1 लाख 10 हजार टीचर्स की नियुक्ति की जानी है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना मिलने के बाद बीपीएससी ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है.


बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दूसरे चरण की अध्यापक नियुक्ति के साथ साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्कूलों में  शिक्षक / प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें क्लास 6 से 8 के लिए मध्य विद्यालय शिक्षक, क्लास 09 से 10 के लिए माध्यमिक शिक्षक और क्लास 11 से 12 के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति की जायेगी. इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग एवम् अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) और उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) के अलावा प्रधानाध्यापक की भी नियुक्ति की जायेगी. 


3 नवंबर से आवेदन

बीपीएससी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन पदों के लिए ऑन-लाईन आवेदन करने की प्रक्रिया दिनांक 03-11-2023 से 14-11-2023 तक सम्भावित है. वहीं, नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन दिनांक 07-12-2023 से 10-12-2023 तक सम्भावित है. बीपीएससी ने ये भी कहा है कि इन तिथियों में बदलाव हो सकता है.


बता दें कि बुधवार को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के अगले चरण में  70 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेज दी थी. इसके बाद गुरूवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधियाचना भेजी थी. दूसरे चरण में मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इनमें माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 37,710 पद हैं. वहीं, मध्य विद्यालय के शिक्षकों के 31,982 पद हैं. 


40 हजार पद बढ सकते हैं

हालांकि दूसरे चरण की नियुक्ति में 40 हजार और पद बढाये जाने की भी संभावना है. दरअसल बिहार में अभी पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इसमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के करीब 40 हजार पद खाली रह गए हैं. अगले चरण की नियुक्ति में इन पदों को भी अगर जोड़ दिया जाये तो कुल रिक्तियों की संख्या एक लाख दस हजार हो जाएगी. हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे चरण के लिए 70 हजार रिक्तियां तय की गयी है.