ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहार में हादसों का सोमवार: राज्यभर में डूबने से 19 लोगों की मौत,...

बिहार में हादसों का सोमवार: राज्यभर में डूबने से 19 लोगों की मौत, सेना के जवान की भी गई जान

27-Aug-2024 09:43 AM

By First Bihar

PATNA: सोमवार का दिन बिहार के लिए हादसों का दिन बनकर रह गया। अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे के भीतर 19 लोगों की डूबने से मौत हो गई। रविवार की रात से लेकर सोमवार की देर शाम तक राज्यभर में डेढ दर्जन से अधिक लोग असमय ही मौत के शिकार हो गए। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बावजूद इससे लोग सबक नहीं ले रहे हैं।


सोमवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर में दसकर्म में हजामत बनाने के बाद गंडक नदी में नहाने गए चार युवकों डूबने से जान चली गई थी। वहीं पटना और भागलपुर में तीन-तीन, सीवान और गया में दो-दो और बेगूसराय में सेना के एक जवान की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी।


गोपालगंज के बखरी में एक ही परिवार के चार लड़के नदी में डूब गए थे। चारों अपनी दादी के दसकर्म में मुंडन कराने के बाद नहाने गए थे। मृतकों की पहचान मटियारी गांव निवासी 16 साल के निखिल कुमार, 16 वर्षीय सुजीत कुमार, 14 साल का सुमित और 14 साल का ही संजीव कुमार के रूप में हुई है। देर शाम तक चारों के शव को बरामद नहीं किया जा सका था।


वहीं मधुबनी के जयनगर में दो किशोरी काजल कुमार और रूबी की बछराजा नदी में डूबने से मौत हो गई। उधर, बेगूसराय के मटिहानी में सोमवार को ही गंगा में स्नान करने के दौरान सेना के जवान सौरभ उर्फ सोनू की मौत हो गई थी। सोनू लेह मे तैनात था और रक्षाबंधन के मौके पर छुट्टी लेकर अपने घर आया था।