ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में DRI की बड़ी कार्रवाई, यात्री बस से दो करोड़ से अधिक का सोना जब्त

17-Feb-2023 10:07 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां DRI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर जीआरआई की टीम ने दो करोड़ से अधिक का सोना जब्त किया है। इस मामले में डीआरआई की टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर करीब साढ़े तीन किलो सोना का बिस्किट लेकर बंगाल के सिल्लीगुड़ी से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को यात्री बस से सोने के बिस्किट के साथ धर दबोचा।


दोनों तस्करों से पास से बरामद सोने के बिस्किट की कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और डीआरआई की टीम दोनों तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि तस्कर सोने का बिस्किट कहां डिलीवर करने वाले थे।