Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-May-2021 01:06 PM
PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना की वजह से जहां लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी तो वहीं अब आपदा के इस समय में कई मौके भी सामने आ रहे हैं. इसी क्रम मेंबिहार सरकार एक साथ डेढ़ हजार से अधिक डॉक्टरों की बहाली करने जा रही है. इनमें 1000 डॉक्टरों की बहाली केवल इंटरव्यू यानी साक्षात्कार के आधार पर होगी, जिसके लिए तिथि सरकार ने घोषित कर दी है. इसके लिए साक्षात्कार 10 मई को आयोजित किया जाएगा.
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेयने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 536 ब्लॉक में संविदा पर डॉक्टरों की बहाली के फैसले के बाद अब संविदा पर एक हजार डॉक्टर नियुक्त करने की मंजूरी राज्य मंत्रिमंडल ने दी है. उन्होंने बताया कि सभी जिलों के सिविल सर्जन को संविदा पर डॉक्टर बहाल करने के अधिकार दिए गए हैं. 10 मई को वॉक इन इंटरव्यू होगा और डॉक्टर बहाल कर लिए जाएंगे.
मंत्री ने यह जानकारी भी दी कि अस्पतालों में पारा मेडिक्स और लैब टेक्नीशियन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अस्थाई नियक्ति का अधिकार सिविल सर्जन को दिया गया है. यह नियुक्ति तीन महीने के लिए होगी. इसके अलावा सामान्य डॉक्टर के रिक्त 2362 और विशेषज्ञ डॉक्टर के 3706 पद पर नियक्ति के लिए तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है. यह नियुक्ति भी जल्द से जल्दकिया जाएगा. मंगल पांडेय ने बताया एक और बड़ा निर्णय हुआ है कि जो सीनियर रेजिडेंट हाल में सेवा निवृत्त हुए हैं वे और तीन महीने तक सरकार को अपनी सेवा दे सकेंगे.