ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर ग्राउंड रियलिटी चेक करेगी कांग्रेस, गठित टीम दो दिनों के भीतर सौंपेगी रिपोर्ट

बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर ग्राउंड रियलिटी चेक करेगी कांग्रेस, गठित टीम दो दिनों के भीतर सौंपेगी रिपोर्ट

30-Sep-2021 02:00 PM

PATNA: बिहार विधानसभा की दो सीटें तारापुर और कुशेश्वरस्थान में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। इससे पहले इन दोनों सीटों को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच संग्राम जारी है। कुशेश्वरस्थान सीट पर आजेडी दावेदारी कर रही है जबकि कांग्रेस इस सीट पर पिछली बार चुनाव लड़ी थी। अब दोनों पार्टियों की ओर से इस सीट को लेकर दावेदारी की जा रही है। इसे लेकर संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि कांग्रेस कुशेश्वरस्थान सीट को छोड़ने के मुड में नहीं है। इसी को लेकर कांग्रेस ने एक कमिटी बनायी है। जो दोनों विधानसभा की ग्राउंड रियलिटी की जांच करेगी। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के समक्ष रखी जाएगी।


आरजेडी के दावों के बीच अब कांग्रेस दोनों सीटों की ग्राउंड रियलिटी चेक करेगी। कांग्रेस दोनों सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर अपनी ताकत का आकलन करेगी। जांच के लिए कांग्रेस की ओर से टीम का गठन किया गया है। गठित टीम में केसर खान, आई पी गुप्ता, आनंद माधव, कपिलदेव यादव टीम में शामिल किए गये हैं। इन्हें दोनों सीटों की रियलिटी चेक करने की जिम्मेदारी की गयी है। टीम कुशेश्वरस्थान और तारापुर जाएगी और दो दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को सौपेंगी। 


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा सीट तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर उपचुनाव आगामी 30 अक्टूबर को होगा। इन दोनों सीटों के लिए कांग्रेस और आरजेडी के बीच संग्राम छिड़ गया है। कुशेश्वरस्थान सीट पर आजेडी दावेदारी कर रही है जबकि इस सीट को कांग्रेस अपने पास रखना चाहती है। कांग्रेस इस सीट पर पिछली बार चुनाव लड़ी थी। अब दोनों पार्टियों की ओर से सीटों को लेकर दावेदारी की जा रही है। दोनों सीटों को लेकर बिहार में छिड़े संग्राम के बीच अब कांग्रेस ने दोनों सीटों की ग्राउंड रियलिटी चेक करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है जो इसकी जांच करेगी और कांग्रेस के बिहार प्रभारी को रिपोर्ट सौपेंगी। बता दें कि आरजेडी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि कांग्रेस कुशेश्वर स्थान सीट को छोड़ने के मुड में नहीं है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने यह कमिटी बनायी गयी है। अब सबकी नजरें कमिटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।