मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Jun-2023 09:55 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी वासियों के लिए यह काम की खबर है। अब पटना जिले में दो से अधिक लाइसेंसी हथियार रखने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। जिला प्रशासन के तरफ से यह निर्देश जारी किया गया है कि जिले में 3 से अधिक लाइसेंसी हथियार रखने वाले किसी भी सूरत ने अपना तीसरा शस्त्र सरेंडर कर दिया जाएगा। अगर हथियार मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
दरअसल, पटना के जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, 3 या उससे अधिक शस्त्र रखने वाले को 10 जुलाई तक डीएम न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है।अगर वो 10 जुलाई को उपस्थित नहीं होते हैं तो यह समझा जाएगा कि, शस्त्र रखने वाले को इस आदेश के संबंध में कुछ भी नहीं कहना है और इसके बाद तीसरे या उससे अधिक शस्त्र रखने वाले का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
वह डीएम के तरफ से जारी आदेश में कहा कि, इस आदेश का पालन नहीं करने वाले आगे की कार्रवाई के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। यदि किसी भी लाइसेंस धारक के पास पूर्व से तीन शस्त्र लाइसेंस या तीन शस्त्र हैं तो संबंधित लाइसेंस धारक को किसी भी एक शस्त्र को शस्त्र लाइसेंस धारक डीलर या थानामें जमा कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त या सरेंडर करना आवश्यक है।
आपको बताते चलें कि, इतनी विभाग के संग सचिव के तरफ से पटना जिले में तीन शस्त्र रखने वाले लाइसेंस धारियों को तीसरे या उससे अधिक शास्त्र को सरेंडर कराते हुए संबंधित लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अधिसूचना भेजी गई थी।अब इसके बाद इसको लेकर जिला प्रसाशन के तरफ से आदेश जारी किया गया है।