ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई लोग घायल; वीडियो वायरल

07-Mar-2024 06:29 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बकाए रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।


पूरे मामले पर नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बकाया रुपए की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।