Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
18-Dec-2023 04:53 PM
By First Bihar
SHEKHPURA: बिहार में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन अपराधी क्राइम नहीं करते होंगे। आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के शेखपुरा जिले का जहां हथियारबंद अपराधियों ने आशीर्वाद गोल्ड लोन कंपनी को निशाना बनाया।
आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने आशीर्वाद गोल्ड बैंक में घुसकर 5 किलो सोना लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। लूटे गये सोने की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। घटना बरबीघा प्रखंड के मुख्य बाजार की है जहां लूट की इस बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। शेखपुरा जिले में इतनी बड़ी लूट की सूचना जब पुलिस को दी गयी तब आनन-फानन में पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।
गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारियों और मैनेजर से घटना की जानकारी ली गयी। फिलहाल पुलिस बैंक और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पूरे इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आशीर्वाद गोल्ड लोन कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विकास ने बताया कि आधा दर्जन अपराधी ग्राहक बनकर आए थे और अंदर घुसते ही सभी कर्मचारियों पर पिस्टल तान दिया और लॉकर रूम को तोड़कर 5 किलो सोना लेकर फरार हो गये।
शेखपुरा जिले में यह सबसे बड़ी लूट बतायी जा रही है जिसे आज आधा दर्जन नकाब पहने हथियारबंद अपराधियों ने बेखौफ अंजाम दिया है। जिसे देखकर समझा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बेखौफ अपराधियों पर क्या कार्रवाई करती है।