ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में दिनदहाड़े सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, मंदिर निर्माण कराने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

21-Jul-2022 04:12 PM

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बदमाशों ने मंदिर का निर्माण करा रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुंडवा चैनपुर में बाइस सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन के सामने सो रहे सामाजिक कार्यकर्ता को गोली मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुरेश पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के पास सुरेश पासवान हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य चल रह है। मृतक सुरेश पासवान मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख में लगे थे। हर दिन की तरह गुरुवार को भी वे मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। सुरेश पासवान मंदिर के चबूतरे पर बैठे हुए थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए।


गोली चलने की आवास सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे हालांकि तबतक सुरेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।