ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर कलेक्शन एजेंट से लूट लिए लाखों रुपए

13-Nov-2023 02:30 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से पिस्टल दिखाकर करीब साढ़े चार लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के पास की है।


दरअसल, सोमवार को गोबरसही चौक के पास बाइक सवार बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। बैंक से कैश लेकर जा रहे कलेक्शन एजेंट को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर उसे घायल कर दिया और उसके पास से 4 लाख 21 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।