मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Feb-2023 07:11 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल की है। यहां बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से बदमाशों ने हथियार के बल पर तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मीरापुर पेट्रोल पंप पर कार्यरत पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक कर्मी सकरा स्थित एसबीआई के ब्रांच में पैसा जमा कराने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल में पेट्रोल पंप कर्मी के बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और हथियार के बल पर 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया है।
पेट्रोल पंप के प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कार्यरत मैनेजर अजय कुमार और एक कर्मी मिथिलेश कुमार राय सकरा स्थित एसबीआई के ब्रांच में पैसा जमा करने के लिए निकले थे। बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।